कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
जरवलरोड/पयागपुर (बहराइच)। खलीलाबाद से बाराबंकी जा रहा ट्रक अचानक असन्तुलित होकर जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर रोड के किनारे बनी दुकान में घुस गया। गनीमत यह रही कि जिस समय हादसा हुआ दुकानें बंद थीं, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
लखनऊ-गोण्डा रोड जरवलरोड के तूफानी चैराहे पर गुरुवार की रात 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक नम्बर यूपी 58 टी 3654 असंतुलित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरीत दिशा में रोड के किनारे रखी ढाबली में घुस गया। गनीमत रही जिस समय यह हादसा हुआ सभी दुकानें बंद थीं।
चालक थाना सोमली कुशीनगर निवासी मैनुद्दीन पुत्र अब्बास अली ट्रक चला रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक की स्टेयरिंग अचानक फेल होने या चालक के सो जाने से यह हादसा हुआ होगा।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। दुकानदारों की तरफ से तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment