Tuesday, January 15, 2019

भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा खिचड़ी, सब्जी व बिस्कुट आदि का वितरण

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। भारत विकास परिषद की शाखा नानपारा की ओर से आज मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों को खिचड़ी सब्जी बिस्कुट व फल आदि वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा  कोतवाल आर पी यादव रहें। भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष प्रकाश वीर गुप्त,उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता,सचिव आनंद पोद्दार, कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर टेकरीवाल, व्यापार मंडल अध्य्क्ष अब्दुल मुशीर अजय गुप्ता आदि प्रमुख रहे है।
सचिव आंनद पोद्दार ने बताया कि हमारी यह संस्था विगत कई वर्षों से इसी तरह खिचड़ी फल आदि का वितरण करती है।
वही संस्था के अध्य्क्ष प्रकाश वीर गुप्त ने बताया हमारी संस्था का मुख्य कार्य जरूरतमन्दों की मदद करना है जैसे कम्बल वितरण करना, मरीजों को दवा व फल वितरण करना,अग्नि पीड़ित को राहत सामग्री, बाढ़ राहत सामग्री वितरण  करना हमारे प्रमुख कार्य है।

No comments:

Post a Comment