पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बताया है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जनपद श्रावस्ती के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी करने के लिये 20 से 30 जनवरी, 2019 तक जनपद में व्यापक अभियान चलाया जायेगा। पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, संयुक्त जिला चिकित्सालय पर निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं तथा जनसेवा केन्द्र पर रू0 30/- प्रति गोल्डन कार्ड देकर बनवा सकते हैं। इस योजना के अन्तर्गत अब तक जनपद में 3200 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बांटे जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के संचालन व निगरानी के लिये टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर-180018004444 की स्थापना की है। प्रदेश में 1115 निजी व 420 सरकारी सहित कुल 1535 अस्पताल योजना से सम्बद्ध कराए जा चुके हैं, जहां इस योजना से सम्बन्धित मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी www.sachis.in से ली जा सकती है। लाभार्थी mera.pmjay.gov.in पर अपने पात्रता की जांच कर सकता है तथा क्षेत्रीय आशा से भी इस योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

No comments:
Post a Comment