Tuesday, January 22, 2019

अनशन स्थल से वृद्धा को जबरन गाड़ी में बिठा ले गए रूपईडीहा एसओ

अखिलेश श्रीवास्तव/दिवाकर श्रीवास्तव (NNI Coverage)
*मुकदमा दर्ज कराने को लेकर बीते 21 जनवरी से अनशन पर बैठी थी वृद्ध महिला*
*अनशन समाप्त करने का जबरन दबाव बना रहे थे रूपईडीहा एसओ*
बहराइच, उ0प्र0। थाना रूपईडीहा के ग्राम प्रीतमपुरवा गगापुर निवासिनी सुन्दर कुंवर पत्नी रामवचन के घर में हुई लूटपाट मामले में पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। वृद्धा ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई फिर भी मामला ढाक के तीन पात रहा। पीडि़ता का रूपईडीहा पुलिस द्वारा न तो मुकदमा ही लिखा गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिससे क्षुब्ध होकर वृद्ध महिला ने 21 जनवरी से कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार 22 जनवरी को वृद्धा अनशन पर बैठी थी। तभी दोपहर बाद थाना रूपईडीहा निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र दलबल के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर वर्दी का खौफ दिखाकर वृद्धा को फटकार लगाते हुए जबरन अनशन से उठाने का प्रयास किया। जब वृद्धा महिला ने रूपईडीहा निरीक्षक की एक न सुनी तो जबरन अपनी गाड़ी में बिठा ले गए। वृद्धा को रूपईडीहा निरीक्षक कहां ले गए जिसका कोई अता पता नहीं चल रहा है। वृद्धा को जबरन उठा कर ले जाने के चलते अनशन स्थल सूना पड़ा है। घटना की सूचना वृद्धा के परिजनों ने मोबाइल से मीडियाकर्मियों को दी। वृद्धा को रहस्मय ढंग से गायब करने के चलते परिजन परेशान है।

No comments:

Post a Comment