Thursday, January 10, 2019

शौंचालय निर्माण में तेजी लावें सचिव : मुख्य विकास अधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। धन देने के बावजूद शौंचालय निर्माण में शिथिलता अब बर्दाश्त नही होगी। सम्बन्धित ब्लाक के ए0डी0ओ0 पंचायत से लेकर पंचायत सचिवों को जवाब देह मानते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवायी की जायेगी। सभी खण्ड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत फील्ड में जायें और सचिवों के माध्यम से यह पता करवारयें  गांव का कौन व्यक्ति धनराशि देने के बावजूद शौचालय निर्माण नहीं करायें है। उन्हें प्रेरित कर शौचालय का निर्माण कराकर लक्ष्य की पूर्ति कराये।
            उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार जिले के ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों के साथ शौंचालय निर्माण की ग्राम पंचायत वार गहन समीक्षा करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय नें दी है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जिन गावों में शौंचालय निर्माण हेतु धनराशि दी गई है। उन गावों में सम्बन्धित क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी फील्ड में जाएं और लोगों को प्रेरित करके शौंचालय निर्माण में तेजी लावें और यदि निरीक्षण के दौरान शौंचालय निर्माण के गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि ए0डी0ओ0 पंचायत से लेकर पंचायत सचिव, प्रधान और बी0सी0 के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।
            मुख्य विकास अधिकारी ने सभी ग्राम सचिवों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयान्तर्गत अपूर्ण शौंचालय को पूर्ण करायें तथा ब्लाकों में तैनात ब्लाक को-आर्डिनेटरों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में शौंचालय निर्माण की प्रगति से अपने खण्ड विकास अधिकारियों से निरन्तर अवगत कराते रहें और फीड बैक देते रहें ताकि शौंचालय निर्माण कार्य में शिथिल सचिव एवं प्रधानो के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके। बैठक के दौरान ज्ञात हुआ है कि अभी भी कई ग्राम पंचायत अधिकारियों को चार्ज हस्तगत नहीं कराया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 14 जनवरी 2019 तक प्रत्येक दशा में चार्ज हस्तगत कराकर जिला पंचायत राज अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान कई सचिवों द्वारा शौचालय निर्माण की फोटो अपलोडिंग की धीमी गति पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे अपने कार्य में सुधार लाने की नसीहत दी है।
             बैठक में ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट शिपू गिरी ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके यहां स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन मशीन है या नहीं इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वजन मशीन नहीं है। उपलब्ध कराया जा सकें। ताकि नवजात शिशुओं/बच्चों के वजन लेने में कोई दिक्कत न होने पायें।
             बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक सर्व स्वच्छ भारत मिशन राज कुमार त्रिपाठी तथा हरिगेन्द्र वर्मा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत सहित सचिवगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment