Friday, January 25, 2019

गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेगें जिले के प्रभारी मंत्री

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिले के प्रभारी मंत्री/मा0 राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धुन्नी सिंह’’ 25 जनवरी, 2019 को अपरान्ह 03ः00 बजे लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन भिनगा पर पहुचेगें। अपरान्ह 04ः30 बजे लोक निर्माण विभाग में समन्वय समिति की बैठक में भाग लेगें। 26 जनवरी, 2019 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे कलेक्ट्रेट(मुख्यालय) भिनगा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेगें। पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रभारी मंत्री श्रावस्ती महोत्सव का शुभाम्भ करेगें, तदोपरान्त वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन कैम्प में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेगें।
       उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी वी0आई0पी0/अपर जिलाधिकारी ओ0पी0 सिंह ने दी है।

No comments:

Post a Comment