Thursday, January 17, 2019

CMO ने किया इकौना CHC का निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियो से मांगा स्पष्टीकरण

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती, उ0प्र0। जनपद के डा0 वी0के0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, इकौना का निरीक्षण किया गया।इस दौरान डा0 ए0के0 तिवारी अधीक्षक उपस्थित पाए गए। जिसके बाद उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें आशीष कुमार श्रीवास्तव, आप्टोमेट्रिस्ट आर0बी0एस0के0,
आशुतोष मिश्रा, आप्टोमेट्रिस्ट आर0बी0एस0के0 सहित पूनम शर्मा, संविदा स्टाफ नर्स अनुपस्थित पायी गयी। उपरोक्त अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु अधीक्षक, इकौना को निर्देशित किया गया। अनुपस्थित कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन बाधित करने हेतु सम्बन्धित पटल सहायक को
निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त आयुष्मान भारत के अन्तर्गत कुल 1000 गोल्डन
कार्ड बनाये गये थे जिसमें से मात्र 24 लाभार्थियों का लाभान्वित
किया गया है जो कि काफी कम है। इस सम्बन्ध में अधीक्षक को योजना के अन्तर्गत और अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के व्यय हेतु कैश बुक पंजिका का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि मकरध्वज,
ब्लाक एकाउण्ट मैनेजर द्वारा दिनांक 29.09.2018 से अभी तक कैशबुक अद्यतन नहीं की गई है जिसके सम्बन्ध में उनको निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के भीतर कैशबुक अद्यतन कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें। 02 बिलों का मिलान किया गया जिस पर बिल एण्ड कैन्सील्ड की मोहर नहीं लगी हुई थी और न ही अधीक्षक के हस्ताक्षर अंकित थे। मकरध्वज को भविष्य के लिये सचेत करते हुये निर्देशित किया गया कि अपनी कार्य पद्धति में सुधार लायें पुनः ऐसी लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

No comments:

Post a Comment