Friday, February 1, 2019

थाना बौन्डी क्षेत्र के ग्राम बबुरी में पहुंचे डी0 आई0 जी राकेश कुमार सिंह ,किया अस्थलीय निरीक्षण बच्चों को स्कूल भेजने को गाँव के लोगों से की अपील शिक्षा के अभाव में हुई घटना

अनूप कुमार मिश्रा (NNI Coverage)
पययागपुर(बहराइच) उ0प्र0। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मंझारा तौकली के मजरा बबुरी में बीते दो दिन पहले दुष्कर्म के केश में आज डी0 आई 0 जी0 राकेश कुमार सिंह , एस0पी0 डा0 गौरव ग्रोवर व प्रभारी निरीक्षक आर0 पी0 यादव ग्राम बबुरी पहुंचे! पीड़िता के पिता को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया तथा गाँव वालों को शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया। गाँव के लोगों से अपील भी की  कि बच्चों को स्कूल भेजें। गाँव निवासी शिव पल्टन यादव ने बताया गांव में प्राथमिक विद्यालय है , लेकिन जागरूकता के अभाव में बच्चे स्कूल जाने से कतराते है। डी0 आई0 जी राकेश कुमार सिंह ने लोगों को शतर्क भी किया कि ये बहुत ही गम्भीर अपराध है, इसकी पुनरावृत्ति न हो, अभिभावक स्वंय जिम्मेदार होंगे।

No comments:

Post a Comment