Saturday, February 9, 2019

फाइलेरिया मुक्त अभियान 10 फरवरी से 14 फरवरी तक

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार फाइलेरिया मुक्त अभियान 10 फरवरी से 14 फरवरी, 2019 तक चलाया जाना है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर फाइलेरिया की खुराक जरूर खिलायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
         उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में 10 फरवरी से चलने वाले फाइलेरिया अभियान की समीक्षा करने के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिया है। उन्होने बताया है फाइलेरिया क्यूलैक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे सामान्यतः हाथीपाॅव के नाम से जाना जाता है। फाइलेरिया रोग में इंसान के शरीर का कोई भाग बहुत अधिक फूलने लगता है। अकसर ये हाथ या पैरो में ही होता है लेकिन ये शरीर के अन्य हिस्से में भी होता है। इस रोग से बचने हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करें, अपने आप-पास साफ-सफाई रखें।
         जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के सभी घरों की सूची तैयार की जाए जिसमें घरों में रहने वाले सभी लोगों का नाम, उम्र, पता व मोबाइल नम्बर भी अकिंत करें। घर-घर जा कर परिवार के सभी सदस्यों से मिलें तथा उन्हे फाइलेरिया रोग व उनसे होने वाली परेशानियों तथा उसके बचाव के तरीकों के बारे में बतायें तथा खिलाई जाने वाली दवाओं के महत्व व उसके फायदें भी समझायें। घर के सभी सदस्यों को उनके उम्र के अनुसार गोलियां दें तथा सुनिश्चित करें कि सभी सदस्यों को मौके पर ही दवा खिलायें, यदि दवा खाने के बाद किसी तरह की परेशानी हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाने की सलाह दें।
       जिलाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया की खुराक हेतु डी0ई0सी0 गोली की खुराक 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नही देना है, 2-5 वर्ष तक के बच्चों को 01 गोली, 6-14 वर्ष के बच्चों को 02 गोलियाॅ, 15 साल तथा उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को 03 गोलयाॅ, दिया जाना है। यदि डी0ई0सी0 गोली की जगह अल्बेनडाजोल की गोली दिया जाये जो 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नही दिया जाना है, लेकिन 02 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को मात्र 01 गोली ही दिया जाना है।
        इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, डा0 मुकेश मातन हेलिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment