Saturday, February 9, 2019

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा 10 फरवरी से शुरू

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु निर्देश दिये गये हैं के क्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्तर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। जनपद में 10 फरवरी से 28 फरवरी, 2019 तक चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अभियान में जल निगम, कृषि विभाग, पशु विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, आई0सी0डी0एस0, पंचायतराज विभाग, क्षय रोग विभाग, नगर पालिका/नगर पंचायत, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग, समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला कार्यक्रम प्रबन्ध इकाई सहित अन्य सम्बन्धि विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों की कार्य योजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायेगें तथा उन्होने कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जायेगी।
            जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फागिंग कराई जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों का सवेंदीकरण तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा ब्लाक स्तर पर ए0एन0एम0 व आशा का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण हेतु सवेंदीकरण किया जाए, ताकि जन-जन को जागरूक कर लोगों को पैदा होने वाले संचारी रोगों से जन-जन को बचाया जा सके।
           जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत व ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करें तथा केसेज की निगरानी भी रखा जाय। उन्हांेने कहा कि दिमागी बुखार के रोगियों के उपचार हेतु उचित व्यवस्था भी करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वी0के0 सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित कई प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment