Saturday, February 2, 2019

बहराइच में 16 फरवरी को होगा विराट कवि सम्मेलन

अखिलेश श्रीवास्तव/दिवाकर श्रीवास्तव, NNI Coverage
बहराइच, उ0प्र0। दिनांक 16 फरवरी 2019 दिन शनिवार को समाज सेवी स्व.अशर्फी लाल (गुरु जी) के स्मृति में ग्राम माधवरेती ,शेख दहीर रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगड़ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय बहराइच के मुख्य आतिथ्य में शाम 7 बजे से एक विराट कवि सम्मेलन/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमे हास्य व्यंग्य कवि रामानन्द सागर (फैज़ाबाद), गीतकार उमा शरण वर्मा करुण (बाराबंकी), कवियत्री अंकिता शुक्ला (कानपुर )कवियत्री रश्मि प्रभाकर (मुरादाबाद)राम सूरत वर्मा "जलज ",महेश्वर बख्श सिंह ,तिलक राम अजनबी ,रईस सिद्दीकी ,हसीब अहमद खान ,तमन्ना तमन्ना आदि रचनाकारों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है ।संचालन कवि रघुवेन्द्र नाथ त्रिपाठी ।
                   सुधी स्रोताओं से अनुरोध करते हुए गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इस साहित्यिक अनुष्ठान को सफल बनाने हेतु कवि सम्मेलन के आयोजक हास्य कवि पी के प्रचंड ने उक्त जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment