Saturday, February 9, 2019

35 पाउच नाजायज कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) जनपद में अपराधों की रोकथाम व मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्तो व वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद के एसपी स्पेशल टीम व थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम मे निम्न कार्यवाही की गई-
 ✍ थाना सिरसिया पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.संचित  पुत्र रामनाथ 2. कैलाश पुत्र जग प्रसाद निवासीगण अमरहवा    थाना को0 भिन्गा जनपद श्रावस्ती  के पास से क्रमशः 20-15 पाउच नाजायज कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 26,27/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।

 ✍ पैदल गस्त
         पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बा/क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई तथा व्यापारियों,आमजन से वार्तालाप कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment