Friday, February 1, 2019

भाकियू भदौरिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारणी का किया विस्तार

बलराम दास/आकाश कनौजिया (NNI Coverage)
बाराबंकी/रामनगर, उ0प्र0। बाराबंकी जनपद की तहसील रामनगर के अंतर्गत गणेशपुर बहराम घाट में स्थित भारतीय किसान यूनियन भदौरिया गुट के केंद्रीय कार्यालय पर भदोरिया गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाकिम सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी डा संजय तिवारी को मनोनीत किया गया। कार्यालय पर उपस्थित किसानों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत के किसानों की स्थिति बहुत ही बदहाल है उनकी सुरक्षा एवं मान सम्मान को बढ़ाने के लिए इस संगठन का गठन किया गया है। समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी कमेटी ने किसानों की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया जिन्हें संगठन से जोड़ा जा रहा है उनसे संगठन अपेक्षा करता है कि संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर भदौरिया गुटकी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनीता सिंह बब्बू सोनी डॉ विश्राम यादव गया प्रसाद शर्मा  ग्राम प्रधान गणेशपुर दीपू अवस्थी विरदी चंद जैन संतोष सिंह पूर्व प्रधान शिव राम जी गुप्ता के अतिरिक्त काफी संख्या में क्षेत्र से सम्मानित लोग एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment