Sunday, February 10, 2019

सीएमओ के कहने के बाद भी नहीं पहुंचा इंजेक्शन, लोग परेशान

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच। बीते शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पर करीब 3 दर्जन लोगों ने प्रदर्शन कर कुत्ता काटने वाले इंजेक्शन लगाए जाने की मांग की थी, इस संबंध में सीएमओ ने एनएनआई संवाददाता को बताया था कि "कल इंजेक्शन पहुंच जाएंगे" परंतु रविवार तक इंजेक्शन नहीं आए हुए हैं लोग भटक रहे हैं। मालूम हो कि इंजेक्शन ना मिल पाने के कारण ककरी निवासी जगदीश की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन मौन है। इस संबंध में उप जिला अधिकारी नानपारा को भी फोन किया गया था परंतु फोन नहीं उठा।

No comments:

Post a Comment