Tuesday, February 5, 2019

धूमधाम से विद्यालय में मनाया गया वार्षिकोत्सव बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम उपस्थित दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

अनुराग सोनी/मोहित सोनी (NNI Coverage)
बहराइच, उ0प्र0। विकासखंड नवाबगंज के बेलवभारी डकरा स्थित सरस्वती शिशु प्रकाश मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में  को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के  बच्चों ने पेश की रंगारंग कार्यक्रम जिसमें देश भक्ति पर एवं समाज में फैली हुई बुराइयां पर विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की गई कार्यक्रम देख  मंत्र मुग्ध  हुए दर्शक  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि  के द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि आज के आधुनिक युग में शिक्षण कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है जब हमारे देश के बच्चे शिक्षित होंगे तो देश आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा वहीं विशिष्ट अतिथि पंकज जायसवाल जिला पंचायत सदस्य व संदीप जसवाल जिला पंचायत सदस्य तथा विद्यालय के कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित विद्यालय के तमाम अध्यापकों एवं क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment