Friday, February 22, 2019

युवाओं ने रखी अपने मन की बात

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। भाजयुमो उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित युवाओं के मन की बात के तहत बहराइच के अशोक मिश्र स्मारक महाविद्यालय खुटेहना में भाजयुमो द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय एवं संचालन युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने मन की बात की। युवाओं ने शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर अपनी राय रखी। इस अवसर पर जय प्रकाश शर्मा समय प्रसाद मिश्र अखिलेश यादव अंकित सिंह पंकज तिवारी पुनीत तिवारी आनन्द शुक्ल राहुल सोनी आनन्द मिश्र सहित जनपद के युवाभर के भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment