Thursday, February 21, 2019

बाल मेले का आयोजन, दिखी चहल पहल

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/विशेश्वरगंज (बहराइच) उ0प्र0। न्याय पंचायत नेवलपुर के अंतर्गत बीआरसी बिशेश्वरगंज पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी अमित मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के द्वारा तैयार की गई शैक्षिक प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बच्चों के द्वारा अलग-अलग विषयो पर आधारित शैक्षिक टी एल एम भी आये। अवलोकन के दौरान बच्चों ने सभी टी एल एम की उपयोगिता भी बताई। इस दौरान बच्चों की खेल प्रतियोगिता भी कराई गई।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र मंत्री जगरूप सिंह संकुल प्रभारी शोमलता मिश्रा मीरा त्रिपाठी रवि शुक्ल अशोक मिश्र राजीव तिवारी रीता पाण्डेय अजय पाण्डेय ओम प्रकाश शुक्ल सुशील यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment