Friday, February 1, 2019

दो सौ गरीब बच्चो को बितरण किए जैकेट व स्वेटर, बच्चो में खुशी की लहर

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज/गजधारपुर, बहराइच, उ0प्र0। समाज सेवी जगदीश सिंह  चौहान व हेमसिंह चौहान ने फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली के बाढ़ पीड़ित इलाके गाँधीगंज मुखिया पुरवा के बाबा सन्त राम विद्या मंदिर गांव के बच्चों को बितरण किया सुइटर व जाकिट गांव में गोष्ठी आयोजित कर समारोह में आए हुए 200गरीब परिवार के बच्चों को सेवटर व जैकेट बितरण किया जिससे गांव के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई उनके पेरेंट्स ने समाज सेवियों का धन्यवाद अर्पित किया।

           इस मौके पर हेम सिंह ने बताया मैं उस ईश्वर को धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया की मैं आज इन गरीब बाढ़ पीड़तों के बीच कुछ कर पाने के लायक बना दैनिक जागरण में मैने इन गरीब  असहाय का दर्द पढ़ा था और अपने आप को रोक नही पाया जिले में वापसी होते ही इनकी मद्त को आज इस शुभ दिन का इन्जार था देश के भविस्य इन बच्चों को ठंढी के कपड़े देकर अपार खुशी मिली आगे भी जो मुझसे हो पाएगा गरीब असहाय की मद्त करता रहूंगा चाहे किसी गरीब बेटी की शादी हो या किसी विमारी से लाचार व्यक्ति हो जानकारी होने पर हमेशा उनकी मद्त को ततपर रहूँगा ।
          इस मौके पर कुन्नू यादव अमरेश बहादुर लल्लन,बाबु राम,रामु,जगदीश चौहान,सुरजन सिंह,इन्द्रवली वर्मा,अवधेश रमेश,रेनू, बेचन,माधवराज,चन्द्र प्रकास, देशराज,शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment