Wednesday, February 27, 2019

क्षेत्र में तेज गति से हो रहे विकास कार्य : सुभाष त्रिपाठी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)  विकास खण्ड पयागपुर के मुंडेरवा ठकुराइन ग्राम सभा में एकीकृत विकास योजना के तहत 54.92 लाख की लागत से कराये गये, इंटरलॉकिंग एवं नाली कार्य का लोकार्पण फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव के विकास की योजना बनाई गई है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से गांव की जनता एवं गांव का किसान सीधा लाभान्वित हुआ है। देश का हर घर मोदी एवं योगी  की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हुआ है। उन्होंने सेना के द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारे जाने पर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा देश दुश्मन के हर हमले का जवाब देने में सक्षम है। मोदीजी की नीति है, 'जैसे को तैसा'। आज पूरा देश देश की सेना और मोदीजी पर गर्व कर रहा है। कार्यक्रम को विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने एवं अध्यक्षता गांव के प्रधान विनोद सिंह ने किया। इस अवसर पर रवि शुक्ल संतोष तिवारी बब्लू तिवारी प्रदीप तिवारी शैलेंद्र तिवारी विजय शंकर द्विवेदी प्रमोद पाण्डेय बब्लू पाण्डेय देवेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment