Wednesday, February 27, 2019

सपा जिलाध्यक्ष ने दी धर्मेंद्र लोधी को जिला सचिव की जिम्मेदारी

ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
पीलीभीत, उ0प्र0। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भैरो खुर्द निवासी धर्मेंद्र लोधी को समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है इस अवसर पर धर्मेंद्र लोधी ने पत्रकारों को बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उनकी पार्टी की नीतियों व सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाएंगे साथ ही पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी को सन 2011 एव 12 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रथ यात्रा के समय उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी जब से लगातार पार्टी में कार्य करने के बाद सपा के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने जिला सचिव के पद पर मनोनीत कर संगठन के विस्तार करने की जिम्मेदारी सौपी है।

No comments:

Post a Comment