Friday, February 15, 2019

कलीनगर लेखपालो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा

ब्रम्हपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
पीलीभीत, उ0प्र0।  जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन घोषणा पत्र के संकलन का कार्य किया जा रहा था तभी 11 फरवरी को कार्य करने के दौरान पांच लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन लेकर लेखपाल के पास आए और गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसको लेकर लेखपालो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौप कर शहीद हुए लेखपाल के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगे की हैं।
             तहसीलदार कलीनगर के लेखपाल ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में लगभग आधे दर्जन से अधिक लेखपालो ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम चंद्रभानु सिंह को सौपने के लिए तहसील में एकत्रित हुए एवं एसडीएम की गैरमौजूदगी में लेखपालो ने विजय त्रिवेदी को ज्ञापन सौप कर लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर अधिक से अधिक सजा दिलाने एवं ड्यूटी के दौरान लेखपाल की हत्या किए जाने पर मुख्यमंत्री राहत कोष व प्रधानमंत्री राहत कोष से 50 लाख की आर्थिक मदद एवं शहीद लेखपाल की पत्नी को पेंशन और आश्रितो को तत्काल नौकरी सहित इच्छुक लेखपालो को शस्त्र लाइसेंस बिना पुलिस जांच कर उपजिलाधिकारी की संस्तुति पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने सहित अन्य मांगों को रखते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है,ज्ञापन पर लेखपाल राम गोपाल ऋषिपाल गजेंद्र पाल महेश चंद्र सिंहा दिगंबर सिंह रामकुमार राणा सहित आज लेखपाल के हस्ताक्षर हैं।

No comments:

Post a Comment