Saturday, February 2, 2019

गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना एवं संचालन हेतु हुई बैठक

अनूप कुमार मिश्रा (NNI Coverage)
प्यागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जिलाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय पयागपुर की सदस्यता में दिन में 12:00 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत 6 अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना एवं संचालन हेतु उप जिला अधिकारी के कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे बैठक में उप जिला अधिकारी द्वारा अस्थाई गौ वंश आश्रय की उपलब्धता के विषय में खंड विकास अधिकारी पयागपुर व विशेश्वरगंज से जानकारी ली गई. खंड विकास अधिकारी पयागपुर द्वारा 3 ग्राम पंचायतों में चारागाह की भूमि खंड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज द्वारा 5 ग्राम पंचायतों में चारागाह की भूमि चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि चारागाह की भूमि सुरक्षित श्रेणी की उम्र होने के कारण इसका विकल्प अंतिम रखते हुए लोक निर्माण विभाग की भूमि तथा नहर के पास की भूमि को चयनित करने को प्राथमिकता दी जाए जिसमें निर्माण का कार्य ग्राम विकास विभाग द्वारा किया जाएगा गौवंश की जियो टैगिंग के लिए पशुपालन विभाग तथा ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधानों को निर्देशित करने की बात की गई उप  जिला अधिकारी  द्वारा छोटा जानवर छोड़े जाने को लेकर संबंधित व्यक्तियों पर सीआरपीसी 133, आईपीसी 289, पशु करता निवारण अधिनियम 1960 सेक्शन 11 के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई साथ ही उप जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल में गौवंश के लिए नलकूप चरनी हैंडपंप, सोलर पम्प एवं लाइट की व्यवस्था किए जाने हेतु ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत के  खंड विकास अधिकारी के माध्यम से निर्देशित किया गया  उप जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का सम्मेलन कर उनकी व्यवस्था सुनिश्चित करें उप जिला अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह प्रतिदिन आश्रय स्थल निर्माण की प्रगति रिपोर्ट फोटो ग्राफ के साथ उपलब्ध कराएं इसके साथ ही महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को सख्ती के साथ निर्देशित किया गया कि कार्रवाई में तेजी लाएं किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाएगी। साथी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उप जिला अधिकारी ने कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं एनजीओ से भी टी यूपी करने की पहल करें परंतु उन्हें भूमि स्थानांतरित नहीं की जाएगी अर्थात भूमि को लीज पर नहीं दिया जाएगा अंत में जिलाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा धन्यवाद के साथ बैठक की समाप्ति की गई।

No comments:

Post a Comment