डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage)
नानपारा, बहराइच - स्थानीय विकास खंड के मीटिंग हाल में किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा बताए जा रहे लाभ के बारे में किसानों को सजीव प्रसारण टेलीविजन पर दिखाया गया तथा किसानों को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए इस मौके पर खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारियों एवं किसान मौजूद रहे। तहसील मुख्यालय नानपारा में भी प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस योजना के बारे में किसानों को बताया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि नानपारा विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप कुमार वर्मा रहे किसानों को सरकार द्वारा उपलब्ध प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी तथा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। इसी क्रम में सी धोरा में भी किसानों को एकत्रित कर किसान सम्मान निधि योजना का सजीव प्रसारण दिखाया गया एवं अन्य जानकारी दी गई।

No comments:
Post a Comment