Monday, February 11, 2019

मांस बेचने पर विरोध, उच्चाधिकारियों से हुई शिकायत

अनुराग सोनी/मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा/बहराइच, उ0प्र0। क़स्बा नानपारा में बड़े जानवर का मांस बेचे जाने पर एक बार फिर से विरोध सुरु हो गया है। नानपारा के मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद इसहाक, खालिद,अब्दुल खालिद ,प्रकाश,राशिद शेख,सहना बेगम,अरबिया,काशिम शेख,खालिक,कासिफ,सोएब अहमद,रेहाना, असलम,सज्जाद अली, तालिब,मुन्ना,अफरोज, मोहम्मद अशरफ,रितिक, विशाल,काशिब,किरन, परवेज, अकील,उज़ैर अहमद,मोहम्मद कमाल,शारुख,अफिल, नौशाद, रिज़वान अली,नफीस,शाफिया शेख,ज़ैनब खातून,मज़ना खातून,शगुफ्ता हाफिज,सुफ़यान अली,शबाना,शमशुल,तंज़ील,सब्बू,रिज़वान,सहित कई मोहल्ले वालों ने उपजिलाधिकारी नानपारा,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नानपारा,कोतवाल नानपारा को पार्थना पत्र देकर मोहल्ला पुरानी बाजार से अवैध मांस मंडी हटाये जाने की मांग की है।
मोहल्ले वासियों ने दिए गये पार्थना पत्र में बताया है कि जब पूर्व मे नगर पालिका परिषद ने लाइसेंस जारी किये थे वह सभी लाइसेंस मोहल्ला कसाई मंडी के थे और कसाई मंडी की सीमा चोटकांना कसाई के मकान से मुमताज़ दारोगा के मकान तक थी मगर यह मांस बिक्री करने वाले अपनी सीमा से निकल कर पुरानी बाजार में अपनी दुकानें लगाने लगे थे जिसको विगत वर्ष उपजिलाधिकारी के आदेश से बंद करा दिया गया था इससे ही पूर्व नगर पालिका परिषद ने सभी का लाइसेंस निरस्त कर दिया था मगर यह मांस बिक्री करने वाले बगैर लाइसेंस के मांस बिक्री की दुकानें चलाने लगे थे जिसको पुलिस ने छापेमारी कर बंद करा दिया था तथा 27 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था इससे कुछ दिन इस मोहल्ले में दुकाने बंद हो गई मगर वर्तमान समय में पुनः इस मोहल्ले में दुकाने लगने लगी है मोहल्ले वालों का कहना है कि नगर पालिका परिषद नानपारा के अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक किसी का लाइसेंस जारी नहीं हुवा है मगर पता नहीं कैसे यह लोग अपनी दुकान लगा रहे है मोहल्ले वासियों की मांग है कि अगर इनको मांस बिक्री और काटने का कहीं से कोई लाइसेंस जारी हुवा है तो वह पुरानी बाजार का जारी नहीं हो सकता है यह मांस कारोबारी पुरानी बाजार मोहल्ले से हटाकर कसाई मंडी में अपनी दुकान लगाये अगर ऐसा नहीं किया गया तो मोहल्ले वासी कसाई मंडी पुरानी बाजार से हटाए जाने के लिए आंदोलन करेंगे।

No comments:

Post a Comment