अजीत बहादुर श्रीवास्तव (NNI Coverage)
गोण्डा, उ0प्र0। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सगरा तालाब में आज एक युवक की उतराती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस के अनुसार, मालवीय नगर मोहल्ले के रहने वाले पत्रकार रवींद्र श्रीवास्तव के पुत्र आकाश मणि श्रीवास्तव (30) का उतराता शव सगरा तालाब में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उन्होने बताया कि परिजनों के अनुसार, आकाश नशे का आदी था दो दिन पूर्व वह घर लापता हो गया। उन्होने आत्महत्या की आशंका जताई है। गौर तलब है कि मृतक के पिता पत्रकार रवींद्र श्रीवास्तव की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है।

No comments:
Post a Comment