Friday, February 1, 2019

विद्यालय में अध्यापकों की मौजूदगी के आदेश के बावजूद बन्द मिला स्कूल

अजय शुक्ला (NNI Coverage)
चित्रकूट/मऊ, उ0प्र0। जिलाधिकारी के आदेश की धज्जियां उड़ाते दिखे "गुरुजी"। ठण्ड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट ने आज एक दिन का अवकाश घोषित किया है लेकिन जारी आदेश पर साफ साफ निर्देश है कि सिर्फ बच्चों के लिए अवकाश घोषित है शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे लेकिन गुरुजी ने बी एस ए के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खुद छुटिटयाँ मनाते हुए आज दिखाई दिये है यह मामला सामने आया है तहसील मऊ के संकुल गाहूर के प्राथमिक विद्यालय छपरिहा पुरवा क्षेत्र मऊ जनपद चित्रकूट का जहां आज बेनकाब भ्र्ष्टाचार मीडिया टीम के जाने पर विद्यालय बन्द मिला मीडिया कर्मियों ने जिलाधिकारी चित्रकूट एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट को जानकारी दी है अब देखना होगा कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर क्या कार्यवाही होती है।

No comments:

Post a Comment