Thursday, February 28, 2019

हौसला और जज्वा है तो कोई कार्य कठिन नहीं : सुभाष त्रिपाठी

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)।  सरकार ने दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए हैं। सरकार का प्रयास है कि कोई भी दिव्यांग योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। ये बातें ब्रहस्पतिवार को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विकास खंड के प्रांगण में 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण के दौरान कहीं। उन्होंने दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जीवन में हौसला, जज्बा होना चाहिए। दिव्यांगजनों से कहा कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएं और ट्राईसाइकिल से अपने गांव के लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक करें। प्रदेश को नम्बर वन बनाने के लिए मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कार्य किये जा रहे हैं।
           आयुष्मान योजना से रोगियों को पांच लाख तक की नि:शुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं। कोई भी बीमार आदमी धनाभाव से बीमार न रहे, ऐसे प्रयास हैं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी ए के गौतम ने संबंधित विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार कृतिम अंग/सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक में जितने दिव्यंगजन पेंशन धारक हैं। सभी लाभार्थियों केे खातों के माध्यम से पेंशन की किश्त भेजी जाती है। कोई वंचित दिव्यांग हों तो उसे जागरूक करें। किसी समस्या पर वह ब्लाक में संपर्क करे।कार्यक्रम को युवा नेता निशंक त्रिपाठी,आनंद पाण्डे एवं रवि शुक्ल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉo आर के वर्मा, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉo एसके वर्मा,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 धर्मेन्द्र नरायन एवं संबंधित बाबू प्रदीप कनौजिया ने जिन दिव्यांगजनो का प्रमाण पत्र नही बना था प्रमाणपत्र बनाने का काम किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता माधवराज शुक्ल एवं संचालन राजकुमार शुक्ल ने किया।इस अवसर पर मनोज कुमार शुक्ल,पी डी सिंह,प्रमोद शुक्ल,घनश्याम तिवारी,सतीश पाण्डे,विनोद सिंह,आनन्द शुक्ल,राज कुमार,रामधीरज लोधी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment