Saturday, February 9, 2019

परीक्षा की पवित्रता बनाये रखें स्टैटिक मजिस्ट्रेट : जिलाधिकारी

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इण्टमीडिएट परीक्षा 2019 को नकल विहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सचलदल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक निगरानी रखें तथा शान्तिपूर्ण एवं सुचिता के साथ परीक्षा को सम्पन्न करायें और यह भी ध्यान रखा जाए कि परीक्षार्थियों को मूल भूत सुविधाएं परीक्षा केन्द्रों पर जरूर रहें।
    जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि यू0पी0 बोर्ड परीक्षा को सम्बन्धित अधिकारी गम्भीरता के साथ लेते हुए संवेदनशील होकर शतप्रतिशत सुचिता पूर्वक सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा कार्य/शिक्षण व्यवस्था पर प्रशनचिन्ह् न लगने पाए। उन्होंने यह भी अपेक्षा की कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आधे घण्टे पूर्व सेंन्टर पर पहुंच जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी मजिस्ट्रेट इस कार्य में लगाए गये है वह अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निरन्तर अपने-अपने परीक्षा केंन्द्रों का भ्रमण करते रहें। उन्होने निर्देश दिया कि यदि किसी केन्द्र पर सामूहिक नकल अथवा नकल कराते या किसी तरह की कोई गड़बड़ी पायी जाती है तो उसको गम्भीरता से लें और सम्बन्धित केन्द्र के स्टैटिक मजिस्ट्रेट तत्काल अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करें ताकि कार्यवायी की जा सके।
   जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 34 परीक्षा केन्द्रों को 07 सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की की गई है इसके अलावा जिले में 04 उडनदस्ता टीमों का भी गठन किया गया है। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 10931 छात्र/छात्राएं व इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 8175 छात्र/छात्राएं तथा कुल 19106 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में छात्र/छात्राएं भाग लेगें।
           बैठक के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा से जुडे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment