अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों को समर्पित किसान सम्मान योजना की शुरुआत गोरखपुर से किया। इसी के तहत विकास खण्ड विशेश्वरगंज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि पयागपुर निशंक त्रिपाठी ने उपस्थित रहे। गोरखपुर से देश के किसानों को सम्बोधित कर रहे प्रधानमंत्रीजी के कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी को लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा लाभार्थी किसान बदलू, ललित मोहन, रिंकू, कुंवर बहादुर, शोभाराम चौरसिया, कल्पनाथ, किशोरी एवं सुंदरलाल सहित कई किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री निशंक त्रिपाठी ने कहा हमारी सरकार देश के किसानों को समर्पित है। मोदी जी ने देश के किसानों को कृषि उत्थान के लिए प्रत्येक वर्ष छः हजार रुपये तीन क़िस्त में देने का निर्णय लिया है। भाजपा सरकार की प्रत्येक योजनाओं से देश का आमजनमानस लाभन्वित हुआ है। उन्होंने उपस्थित किसानों से मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने की भी अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने एवं संचालन मण्डल महामंत्री राज कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम को प्रधान कन्छर कृष्ण कुमार गिरी एवं रवि शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सतीश पांडे रवि मिश्रा संतोष गौतम विनीत शुक्ला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment