Sunday, February 17, 2019

साफ सफाई कर किया पर्यावरण के प्रति जागरूक

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)।  पर्यावरण बचाओ महा अभियान टीम द्वारा बस स्टॉप विशेश्वरगंज पर सार्वजनिक जगहों पर साफ सफाई करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण व साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा हम लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए हम लोग  पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यक्ति हैं और 4 साल से दुनिया को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह से पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं इस समय 2 साल से हम लोग अपनी खेती देसी गाय के गोबर व मूत्र से प्राकृतिक खाद जीवामृत व घन जीवामृत बनाकर कर रहे हैं अच्छी पैदावार हो रही है और लज्जतदार वह औषधीय अनाज हो रहा है प्रथम वर्ष में ही पूरा उत्पादन हुआ है उत्पादन में कमी नहीं आई इससे यह साबित है जीवामृत वा घन जीवामृत बनाकर हम लोग संपूर्ण खेती कर सकते हैं देसी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते हैं जो खेती के लिए बहुत उपयोगी है हम अपनी टीम के तरफ से सरकार से मांग करते हैं की गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी दें।
               कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार युगांतर सुरेंद्र गिरी फूलचंद्र गिरि प्रशान्त त्रिपाठी राजेश त्रिपाठी शुभम तिवारी शेष राम भारती गोपाल सिंह अशर्फी लाल गुप्ता  राम छबीले अनीता विशाल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment