Monday, February 4, 2019

सीएम योगी बोले नकल हुयी तो डीएम औऱ प्रिंसिपल दोनो जायेंगे जेल

शमीम शाह (NNI Coverage)
लखनऊ, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता, पारदर्शिता, विश्वसनीयता के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर नकल पाए जाने पर सम्बन्धित जिला अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य तथा केन्द्र अधीक्षक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। डिबार परीक्षा केन्द्रों को दोबारा परीक्षा केन्द्र न बनाया जाए। नकल माफिया एवं अन्य नकल कराने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक स्वयं संवेदनशील केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करें।

No comments:

Post a Comment