Sunday, February 24, 2019

ई०वी०एम० से मतदान की ग्रामीणों को दी गई ट्रेनिग

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
कलीनगर (पीलीभीत) उ0प्र0। तहसील क्षेत्र में कई दिनों से ई वी एम मशीनों के द्वारा मतदान करने की गांव गांव कैम्प लगाकर ग्रामीणों को ट्रेनिग दी जा रही है एव मशीनों के द्वारा कैम्प पर पहुचने बाले लोगो को मतदान कराकर जागरूक किया जा रहा है।
                   तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में रविवार को प्राथमिक विद्यालय बाजार में मतदान जगरूता कैंप लगाकर लोगों को ई वी एम मशीन पर वोट डालने की ट्रेनिग दी गई,साथ ही कैम्प में पहुचे मतदाओं को ई वी एम मशीन से वोट डलवाकर जागरूक किया गया,कैम्प में तीन मशीनों के द्वारा लोगो को ट्रेनिग दी गई, इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार सिंह मुकेश कुमार, लेखपाल सौरभकान्त व अनवर अली जितेन्द्र पाठक,कानूनगो अखिलेश सक्सेना सहित आदि लोग मैजूद रहे।

No comments:

Post a Comment