अनूप कुमार मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर/विशेश्वरगंज-बहराइच (उ0प्र0)। भाजयुमोके प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नमो विद नेशन कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के मण्डल पदाधिकारियों ने जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय के नेतृत्व में बिशेश्वरगंज के बालाजी कोचिंग सेंटर के छात्रों को उनके एंड्रॉयड मोबाईल फोन में नमो एप डाउनलोड करवाया। इस अवसर पर आनन्द पाण्डेय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा भारत के भाग्य विधाता हैं। युवा देश को नई दिशा प्रदान करते हैं। युवा शक्ति के बल पर ही देश की समृद्धि और उन्नति सम्भव है। उन्होंने कहा हमे जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए, उसके लिए समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित में मोदीजी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री राज कुमार शुक्ल मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद शुक्ल अभिषेक शुक्ल प्रदीप मिश्र विकास पाण्डेय शिक्षक जिलेदार पांडेय मुन्ना लाल पाण्डेय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment