Friday, February 1, 2019

शासन सख्त प्रशासन मस्त, करंट लगने से मरा बेजुबान जानवर(गाय)

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगजं-जरवल, बहराइच, उ0प्र0। जनपद बहराइच के जरवलरोड क्रासिंग चीनी मील के निकट एक गाय को करंट लगने से तड़पकर  मौत हो गई।गन्दगी में कल रात से  पड़ी गया का कोई पुरुषाहाल नहीं, पिन्टू मौर्या का कहना है कि इससे पहले भी करंट लगने से 1 सांड की मौत हो गई थी लेकिन  प्रशासन की लापरवाही  के चलते  जरवलरोड में  इस तरह  की  दूसरी घटना  है । एक तरफ शासन छुट्टा जानवरों (गाय व सांड )के प्रति सख्त है। फिर भी प्रशासन इस बेजुबान सांड (गाय)के प्रति ध्यान नहीं दे रहा है।अब इस बेजुबान की कौन सुने लोग तो देख कर बस मुह मोड़ कर चले जाते है।पिन्टू मौर्या ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस बेजुबान गाय के प्रति ध्यान दे कर उचित कार्रवाई करें।

No comments:

Post a Comment