Wednesday, February 27, 2019

मारुति वैन मे गैस रीफिलिंग करते समय लगी भीषण आग

ब्रह्मपाल सिंह यादव (NNI Coverage) 
मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर भी नहीं बुझ सकी आग।
पूरनपुर/पीलीभीत, उ0प्र0 - नगर के पकड़िया चौराह के पास एक मारुति वैन में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई बमुश्किल आग पर काबू पाया गया मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया गया पर पूरे इंतजाम ना होने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी  आग नहीं आग बुझा सकी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। वैन के मालिक का कोई अता पता नहीं लग सका। चालक मौके से भाग निकला कार में एक नन्हा बच्चा व एक महिला मौजूद थी ।जिसने भगवंतापुर का रहना बताया है और वह राजस्थान को जा रहे थे दबी आवाज से सुनने को मिला की पकड़िया चौराहे पर घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैकिगं होती है वैन में गैस डालते समय यह हादसा हुआ दुकानदार सिलेंडर लेकर तुरंत वहां से भाग निकला । अग्निशमन अधिकारी की लापरवाही के कारण लगातार ऐसे हादसे होते जा रहे हैं कभी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाती तो कभी पहुंचने पर भी असमर्थता जताई जाती है मौके पर पुलिस के पहुंचने पर पब्लिक आक्रोश हुआ सांत।
            लगातार पूरनपुर में अवैध गैस रिफलिंग की शिकायतें मिलने के बावजूद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे यह हादसा कहीं कोई बढ़ा विकराल रूप ले लेती तो बहुत बडी जन हानि हो सकती थी। पूरनपुर कोतवाल- केशव कुमार तिवारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है जाच चल रही है।

No comments:

Post a Comment