Monday, February 11, 2019

खाद्द्यान्न की कालाबाजारी करने वाले दबोचे गए

अनूप मिश्रा (NNI Coverage)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत काफी दिनों से लोगों द्वारा की जा रही थी, इस बारे में ग्रामीणों ने आजिज होकर क्षेत्रीय संस्था क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के लोगों से शिकायत की गई, जिस पर सोमवार को संस्था की टीम के सदस्य श्यामनाथ गोस्वामी पुत्र लायक राम गोस्वामी व मनीष प्रताप सिंह पुत्र शिव प्रताप सिंह ने करीब 9:30 बजे बड़ागांव के कोटेदार सरजीवन लाल से फोन पर गेहूं खरीदने की बात की और उसे रिकॉर्ड कर लिया, टीम ने ₹750 प्रति कट्टी के हिसाब से सौदा तय करने के बाद उसे श्यामपुरवा अपने आवास पर ले आये। जहां से उन्होंने डीएम समेत अन्य उच्च अधिकारियों को इस संबंध में फोन किया, इस संबंध में एसडीएम पयागपुर  संतोष उपाध्याय  डॉक्टर संतोष उपाध्याय से बात करने पर उन्होंने बताया कि पयागपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर हरिशचंद दुबे  को मौके पर भेजा जा रहा है, करीब 1 घंटे बाद सप्लाई इंस्पेक्टर पयागपुर हरिश्चंद्र दुबे अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां लोगों को बयान लिया, बयान लेने के बाद तीन कट्टी गेहूँ डेढ़ कुंटल खाद्यान्न बोरी सील को पड़ोस गांव बंजरिया के कोटेदार रवि मौर्या को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उचित दर विक्रेता सरजीवन लाल गोस्वामी के दुकान पर पहुंचे जहां उन्होंने स्टॉक चेक किया तथा कोटेदार का बयान लिया, कोटेदार ने अपने बयान में कहा है कि हमने कोई खाद्यान्न ब्लैक नहीं किया है। पता नहीं कहां से लेकर आए हैं मुझे दुश्मनी बस फसाना चाहते हैं मेरा पकड़े गए खाद्यान्न से कोई लेना देना नहीं है मैंने इनको खाद्यान्न नहीं दिया है।

No comments:

Post a Comment