Thursday, February 21, 2019

कोलकाता बंगाली भाई भाई मिष्ठान भंडार का हुआ शुभारंभ

अनुराग सोनी/मोहित सोनी (NNI Coverage)
बलहा/नानपारा (बहराइच) उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद की नानपारा तहसील अंतर्गत शिवपुर बाईपास चौराहा गल्ला मंडी के निकट कोलकाता बंगाली भाई भाई मिष्ठान भंडार का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन मुख्यअतिथि समाजसेवी डी0पी0 श्रीवास्तव एडवोकेट ने फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान संचालक रंजीत विश्वास ने अतिथि डी0पी0 श्रीवास्तव एडवोकेट का तिलक कर एवं उन्हें मीठा खिला कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने प्रतिष्ठान की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही अन्य अतिथि ग्राहकों को भी बंगाली मिठाई खिलाकर जोरदार आवभगत किया गया।
प्रतिष्ठान संचालक रंजीत विश्वास ने बताया कि शादी-विवाह, मुंडन, जन्मदिन, राष्ट्रिय पर्व आदि उत्सवों पर लड्डू, मिठाई, दही, पनीर एवं मिल्क प्रोडक्ट्स के लिये ऑर्डर्स पर बुकिंग की जायेगी। मिष्ठान भंडार के शुभारंभ में रंजीत विश्वास सहित असित, मृत्युंजय, मंजीत, राजू, राहुल आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि डी0पी0 श्रीवास्तव एडवोकेट के अलावा असगर अली, शहजादे, कृष्णा वर्मा, भूपेंद्र सिंह, सिकन्दर आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment