नानपारा, बहराइच -पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर एवं पुलिस उपा धीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रुपईडीहा पुलिस ने लाखों रुपए का कॉस्मेटिक का विदेशी सामान बरामद किया। थाना रुपईडीहा पुलिस को सूचना मिली की विदेशी कास्मेटिक सामान भारी मात्रा में रुपए लिया एक मकान में छिपाकर रखा गया है इसी आधार पर पुलिस उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव कांस्टेबल उमा नाथ पांडे शकील अहमद राहुल चौधरी एवं एसएसबी के निरीक्षक भूपेंद्र कुमार महिला आरक्षी कुमारी सीमा आदि की टीम ने रुपईडीहा कस्बे के मुस्लिम बाग निवासी सगीर अहमद पुत्र नजीर अहमद के घर पर छापा मारा जिसमें भारी मात्रा में विदेशी कॉस्मेटिक का सामान बरामद हुआ इनमें मुख्य रूप से 119 बेल्ट 264 पीस बेल्ट बिना बकल 24 खा ली बकल फेस क्रीम 820 पीस गोरे ब्लीच 168 सेंट 367 आदि बरामद किया और मौके पर इरफान सिद्दीकी पुत्र एजाज अहमद वार्ड नंबर 9 नेपालगंज जिला बांके को गिरफ्तार किया है।

No comments:
Post a Comment