Sunday, February 17, 2019

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

ब्रम्हपाल सिंह यादव (NNI Coverage)
कलीनगर (पीलीभीत) उ0 प्र0। नगर पंचायत कलीनगर सभासद ज़हीन मोबीन खान, समाजसेवी  मोहम्मद आसिफ, शाहिद रजा, समस्त नगर वासियों के साथ कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में  शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी शहीदों के लिए सभी ने एक स्वर  2 मिनट का मौन रखा औऱ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की साथ ही नगर के लोगों ने भारत सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की और पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने और शहीद जवानों की शहादत का  बदला  लिए जाने के नारे लगाए  और पाकिस्तान को हरगिज़ बॉक्स न जाये सभी ने शोक व्यक्त किया। मौजूद रहे सुनील कटिहार पूर्ब चेयरमैन,आजम खां शैलेन्द्र शर्मा पत्रकार,इजहार खान, शाईदुलरहमान,मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद इदरीश,जावेद,नईम, मोइनुद्दीन,अरविंद कुमार, मनोज पांडे, राजीव, छत्रपाल, मुकेश, सलीम खान, विनय कटियार,राशिद, पप्पू सलमानी, छत्रपाल, राजेश भारती, इमरान, निजामुद्दीन, मुशाहिद, कामरान खान,गुड्डू, राम रतन, मोहम्मद दानिश,शादाब, रिजवान, हिमांशु गुप्ता,कौशल पांडे,आदि नगर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
सभासद ज़हीन मोबीन खान ने कहा आज हमारी आंखें जो नम है इसकी बजह पाकिस्तान है। अब सरकार को पाकिस्तान को नक्से मिटाने का काम करना चाहिए। हमारे जवानों की शहादत सरकार जाया ना जाने दे। शहीद हुए जवान हमारी आंखों से ओझल हो चुके हैं लेकिन हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगे।

No comments:

Post a Comment