Friday, February 22, 2019

गला रेतकर दो युवकों की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

अजीत बहादुर श्रीवास्तव (NNI Coverage) 
गोंडा, उ0प्र0। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री पुरम चौराहे के पास अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर दो युवको की हत्या कर दी | सिगरेट पीने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिंड गये और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया और 2 लोगों को मौत के घाट उतार कर हमलावर फरार हो गये। 
           शहर कोतवाली क्षेयर क्षेत्र के दयानंदनगर मोहल्ले के रहने वाले शिवम और शिवांस  नामक दो युवक शादी समारोह से वापस घर जाते समय सिविल लाइंस पुलिस चौकी इलाके के गायत्रीपुरम चौराहे पर खड़े थे तभी वहां पहुंचे अन्य कई युवकों से इन दोनों की कहासुनी हो गयी और मारपीट तक स्थिति पहुँच गई। 
            इसी दौरान इन अज्ञात हमलावरों ने शिवम सैनी और शिवांस पटवा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गये। जिला अस्पताल में पहुँचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की और सड़क जाम करने का प्रयास किया जिसको पुलिस नें बड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
          जहाँ परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित हैं वहीं पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गयी है साथ ही मौके पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment