Friday, February 1, 2019

स्वच्छता मिशन की धज्जी उड़ा रहा मऊ प्रशासन

अजय शुक्ला (NNI Coverage)
चित्रकूट, उ0प्र0। जनपद के मऊ ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगढ़ कस्बा बरगढ़ में स्वच्छता मिशन की धज्जियां उठाते नजर आए प्रधान और सचिव। हम बात कर रहे है बरगढ़ बाजार की, जहाँ की बाजार करने आते हैं पाठा के 42 गांव के लोग। लेकिन बरगढ़ बाजार में हद तो जब हो गयी की मार्केट में एक भी शुलभकम्पलेस नही हैं यहाँ पर मार्केट के लिए आये 42 गांवों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड रहा है। योगी सरकार के सपनों की धज्जियां उड़ाते दिखे प्रधान और सचिव, भ्रस्टाचार से लिप्त पूरा बरगढ़ ग्राम पंचायत, हो सकता है कि जाँच होने पर सामने आ जाये पूरे विकास की सच्चाई। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रसासन ग्रामपंचायत बरगढ़ पर नजर डालता है? क्या बनेगा मार्केट में 42 गाँवो के लोगों का सुलभकम्पेलेक्स? क्या मुक्त हो पायेगा बरगढ़ क़स्बा खुले में शौच से?

No comments:

Post a Comment