Tuesday, February 12, 2019

सपा कार्यकर्ताओं ने गोला में एस डी एम को ज्ञापन सौंपा

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी/गोला (उ0प्र0)। यूपी के पूर्व मुख्मयंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोक दिया गया। अखिलेश यादव प्राइवेट प्लेन से एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका कुंभ जाने का भी कार्यक्रम था। अखिलेश यादव को रोके जाने के मुद्दे पर गोला विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि संसद, विधानसभा और विधानपरिषद में जोरदार हंगामा हुआ है। एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतना डर गई है कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री को छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आवाज को दबाना है।  छात्र नेता आकाश लालने कहा कि पिछली सरकार के दौरान 2015 में योगी आदित्यनाथ को भी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जाने से रोक दिया गया था। कुछ संगठनो का आरोप है कि बदले की भावना के चलते सरकार ने ये कदम उठाया है। ये घटना बहुत ही निन्दनीय है। इसका हमारा संगठन पुरजोर विरोध करता है। ओर सपा के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के मुरादाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर लियाकत हुसैन, रज़ी खान, नितिन तिवारी, आकाश लाल, वारिस अली ,अंकित वर्मा, निर्मल सिंह, प्रवीण यादव, मेराज़, सुधीर यादव, मो.अली, शाबान अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment