Tuesday, February 12, 2019

अखिलेश से डरते हैं योगी, तभी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जाने से रुकवाया : शाहनवाज़

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुरखीरी/निघासन (उ0प्र0)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्िद्यालय जाने से रोकने के लिए लख़नऊ हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोका गया। जिससे समाजवादियों ने तानाशाही रवैए को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू गए। समाजवादी युवजन सभा जिलाध्क्ष मुन्ना यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र निघासन में युवाजन सभा निघासन के निवर्तमान महासचिव शाह नवाज़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और राज्यपाल महोदय को संबोधत ज्ञापन विकास खंड अधिकारी रमिया बेहड़ को सौंपा। शाहनवाज़ खान ने कहा कि मानसिक डर का इलाज नहीं है और भाजपा डरी है जिसका उदाहरण राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को एयरपोर्ट पर प्रयागराज जाने से रोका जाना भाजपा सरकार की कायरता एवं सत्ता द्वारा मौलिक अधिकारों का हनन हैं। एक छात्र संघ कार्यक्रम से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को देश और प्रदेश की सरकार को इतना भय क्यों है? अधिकारियों को भेज एक पूर्व मुख्यमंत्री से अनैतिक व्यवहार करा रहे हैं यह तानाशाही रवैया है इस अवसर पर जिला सचिव  अजय यादव, रवि यादव, मो०अहमद, राजेश कुमार मिश्रा, आनन्द श्रीवास्तव, राम जीवन, राकेश गुप्ता,भीम राव, मनोज कुमार,प्यारे लाल कस्यप, समीम  समेत अन्य क्रांतिकारी साथी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment