Thursday, February 28, 2019

मानक विपरीत हो रहा सीसी रोड का निर्माण, ग्रामीण आक्रोशित

अतुल गौतम (NNI Coverage)
झाँसी, उ0प्र0। झांसी जिले के ब्लॉक गुरसराय के अंतर्गत ग्राम राजापुर में प्रधान द्वारा सीसी डलवाया जा रहा है जिसमें सीसी रोड में मिलावट थर्ड क्वालिटी की बालू मिट्टी मिक्स है और साथ में डस्ट मिलाकर डाली जा रही है मानक के अनुसार सीसी रोड गलत डाला जा रहा है। जब हमारे संवाददाता द्वारा ग्रामीणों से पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि इस  सीसी रोड को प्रधान जी द्वारा डलवाया जा रहा है जब हमारे संवाददाता ने फोन से राजापुर प्रधान से बात की तो प्रधान जी ने पहले बताया हा फिर मुकरे अपनी बात से और कहा कि यह रोड विधायक जी डलवा रहे हैं अब इसमें जांच का विषय है कि प्रधान जी डलवा रहे हैं या विधायक निधि से क्योंकि रोड का मानक गलत है इसकी थर्ड क्वालिटी का मानक डाला जा रहा है जिससे सी सी रोड जल्द खराब हो जायेगी।

No comments:

Post a Comment