Sunday, February 17, 2019

हमराह एक्स एन सी सी कैडेट सेवा संस्थान ने पुलवामा के शहीद जवानों को दिया भावपूर्ण श्रधांजलि

युसुफ अंसारी (NNI Coverage)
लखीमपुर खीरी, उ0प्र0। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर मे हमराह एक्स एन सी सी कैडेट सेवा संस्थान ने पुलवामा में हुये आतंकी हमलें में शहीद वीर जवानों को जिला कार्यालय सुंदरवल में श्रधांजलि अर्पित कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया।
                  इसके उपरान्त  जिला कार्यालय से सुदंरवल चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे  जिसका नेत्रत्व सार्जेंट सचिन सिहं ने किया। संस्थान के सभी पदाधिकारियो ने आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि आखिर कब तक देश के जवान शहीद होते रहेंगे, अब बदला लेने का वक्त आ गया है, आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। सभी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। उन्होंने मोदी सरकार से अपेक्षा की है कि जवानों की शहादत का बदला ले। लिखा, ऐसा नहीं हुआ तो 56 इंच का सीना किस काम का। हमराह एक्स कैडेट सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र  सिहं ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि सेना को कार्रवाई के लिए आजाद कर दे। आतंकी और उनके मददगार अपने आप ठीक हो जाएंगे।
                  हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के जिला प्रमुख सचिव मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पुलवामा में जहाँ पहलें ही अलर्ट जारी किया था तो वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तेजाम क्यों नहीं किये गयें, और इस घटना का जिम्मेदार कौन होगा| हम इसकी निन्दा करता हूँ।
                 वहीँ हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान  के जिला सचिव सचिन सिंह ने सरकार से मांग की कि पकिस्तान पर सख्त कार्यवाही करते हुए उसे उसकी ही भाषा में जवाब दें| उन्होंने कहा यदि आवश्यकता पड़ती है तो हम अपनी जान भी देश के लिए दे सकता हू और   जब वह लोग स्लिपर सेल बना कर भेज सकते हैं तो हम भी स्लिपर सेल  बना कर जा सकता हूंँ /देश की सुरक्षा के लिए हम हमेशा साथ खड़े रहेंगे|
                 इस श्रधांजलि सभा में हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के जिला मीडिया प्रभारी अंकुर दीक्षित, जिला प्रमुख सचिव मनोज त्रिवेदी, जिला सचिव सचिन सिंह ,जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ,शिव शंकर वर्मा ,महेंद्र अवस्थी, विकास भदौरिया, गौरव सिंह, युसुफ अंसारी ,सोयब आंसारी, समेत समस्त स्वयम सेवक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment