कैलाशनाथ राना (NNI Coverage)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड के लेबर कालोनी में रह रहे डोंगा कर्मचारी की जरवलरोड थाने के निकट सोसाइटी रोड पर लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
झारखंड प्रान्त जिला हजारी बाग के थाना बिसुनगंज ग्राम बेड़ा निवासी 55 वर्षीय महादेव महतो पुत्र श्याम लाल आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड में गन्ना डोंगा आपरेटर के पद पर तैनात थे। गुरुवार की रात 2 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद सीधे लेबर कालोनी आवास पर चला गया।
शुक्रवार को भोर युवक की लाश लखनऊ- गोण्डा मार्ग से 100 मीटर अंदर सोसाइटी रोड पर मिलने से सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। मिल कर्मियों के अनुसार युवक बीमारी से परेशान था। हो सकता है वह डॉक्टर के पास दवा लेने गया हो।

No comments:
Post a Comment