Sunday, February 10, 2019

जन जन के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
*श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल जी चित्र पर माल्यार्पण तथा बंदेमातरम से सुभारंम्भ हुआ सेक्टर संयोजकों की बैठक*
*उप मुख्य मंत्री को पदाधिकारियों ने फूलों की भारी भरकम माला पहनाकर किया सम्मान*
श्रावस्ती(ब्यूरो) उ0प्र0। प्रदेशसरकार जन जन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का सञ्चालन कर पत्रजनो को लाभान्वित किया जा रहा है और सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है लोगों को चाहिए की सरकार की योजनाओं से जन जन को वाकिफ करावें और यह भी ध्यान रखें कि कोई भी पात्रजन सरकार की अनूठी योजनाओं से वंचित न रहने पावें ।
 उक्त विचार विकास खंड इकौना के जगतजीत इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित सेक्टर संयोजकों की बैठक में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए ब्यक्त किया।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश के मा0 प्रधान मंत्री किसानों के सच्चे मसीहा हैं दिन रात उनकी आमदनी दोगुना करने के लिए तानाबाना बुना करते हैं, उनके द्वारा किसानों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है जिसका परिणाम दिखने भी लगा है किसानों को स्थानीय स्थलों पर ही खाद बीज की उपलब्धता के साथ ही उनके द्वारा उत्पादित किये गए अनाज का वाजिब मूल्य भी दिया जा रहा है।
मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जनपद में सरकार द्वारा तमाम ऐतिहासिक विकास कार्य जैसे एयरपोर्ट का कायाकल्प करके एयरलाइंस का संचालन , रेलवे लाइन सहित पर्यटन के क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए जाने की हरी झंडी सरकार द्वारा दे दी गई है।
भारत सरकार द्वारा देश में जीएसटी लागू करके जो ऐतिहासिक कदम उठाया है उसका परिणाम भी अब देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा , प्रदेश की मा0 बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती अनुपमा जायसवाल , सांसद दद्दन मिश्र , उ0प्र0 के सह प्रभारी / गुजरात के पूर्व गृहराज्य मंत्री गोवर्धन झणफिया , पदाधिकारी सुरेश तिवारी , सहित अन्य तमाम मा0 जनप्रतिनिध गण/ पदाधिकारी गणों ने अपना विचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गोंडा पियूष मिश्र ने किया। उक्त अवसर पर श्रावस्ती के मा0 विधायक रामफेरन पांडेय, गोंडा सदर के मा0 विधायक प्रतीक भूषण सिंह , बलरामपुर के माँ0 विधायक सदर पलटूराम , बलरामपुर गैसड़ी के माँ0 विधायक शैलेंद्र सिंह (  शैलू  ) , पूर्व सांसद गोंडा सत्यदेव सिंह , पूर्व सांसद बहराइच पद्मसेन चौधरी ,  जिलाध्यक्ष श्रावस्ती शंकर दयाल पांडेय , दिवाकर शुक्ल , जिला मीडिया प्राभारी महेश मिश्र ओम , पूर्व जिलाध्यक्ष गोंडा अकबॉल बहादुर तिवारी , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रावस्ती महाराज कुंवर तिवारी , प्रदेश मंत्री संतोष सिंह , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश सिंह , बलरामपुर प्रभारी संतोष सिंह , पूर्व जिला पं0 अध्यक्ष रमन सिंह , रणवीर सिंह , पंकज मिश्र, सांसद प्रतिनिध सुनील तिवारी ,अनूप गुप्ता सहित लोकसभा क्षेत्र क्रमशः कैसरगंज, गोंडा, श्रावस्ती एवं बहराइच के सेक्टर प्रभारियों / संयोजकगणो सहित अपार जनसमूह उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment