Monday, February 4, 2019

राजकीय महाविद्यालय का PM ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया डिजिटल लोकार्पण

पंकज वर्मा (NNI Coverage)
             श्रावस्ती मे शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा श्रावस्ती के साथ देश के 51  राजकीय मॉडल महाविद्यालयो का उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री द्वारा  लोकार्पण किया गया।जो शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम बताया जा रहा है।
             उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के लेंगड़ी गूलर में स्थित राजकीय मॉडल महाविद्यालय का आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नगर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिजिटल लोकार्पण कर के जनपद को शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है आप को बतादे की जनपद नियति आयोग के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में पिछड़ा हुआ जिला माना जनता है जिसके लिए प्रधानमंत्री ने आज शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है।और जनपद को राजकीय मॉडल महाविद्यालय की सौगात दी गई है।वंही देश भरके कई छात्रों से जुड़कर छात्रों के सवलो के जवाब दिए। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने बहुत कम किया है।जिससे छात्रों में एक अलग सी खुशी देखने को मिली।

No comments:

Post a Comment