Sunday, March 3, 2019

वि0स0 नानपारा से कमल यात्रा में गूंजा वंदे मातरम

डॉ0 शकील अंसारी (NNI Coverage) 
    नानपारा, बहराइच। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे से विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्त्ताओ ने कस्बो मे कमल यात्रा नानपारा विधानसभा सदस्य प्रतिनिधि दिलीप वर्मा के नेतृत्व मे निकाली गई। यात्रा का संयोजन  फौजदार वर्मा ने  किया । रैली मे कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीति का प्रचार कर रहे थे।
     रैली मे भाजपा के नारे भी लोग लगा रहे थे। रैली रुपईडीहा बाबागंज अगय्या नानपारा पहुंची। नानपारा मे नगर भ्रमण किया। रैली मे प्रमुख रूप से नानपारा  के कार्यकर्ताओं के साथ ही  बाबागंज रुपईडीहा से भीमसेन मिश्र, संजय कुमार , डाक्टर सनत कुमार शर्मा, संजय सोनी, व भाजपा मंडल बाबागंज अध्यक्ष ललित कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment