पंकज वर्मा (NNI Coverage)
श्रावस्ती(ब्यूरो) भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल, शान्तिपूर्ण एंव निर्विघ्न ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त कर ली जाएं ताकि विधान सभा निर्वाचन को सुचार ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
उक्त निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्वाचन कार्य से जुडे अधिकारियों/प्रभारियों एंव विभिन्न निर्वाचन कार्यो के लिए गठित टीमों के प्रभारियों के साथ बैठक करने के दौरान दिया है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यो के निगरानी के लिए गठित टीमें अपनी कार्यवाही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रारम्भ कर देगें तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर कार्यवाही को बेझिझक और एकरूपता के ढंग से करें। उन्होने बताया है कि उडन दस्ते टीम दोनो विधानसभाओं में अवैध नकदी के अदान प्रदान, शराब वितरण या अन्य किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थ व अन्य कोई हास्यपद विषय जो मतदाताओं को प्रलोभन करते या घूस देने या निर्वाचन में भ्रष्ट आचरण नगदी समाग्री लाने ले जाने व राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों द्वारा सार्वजनिक रैलियों, जुलूसों अन्य क्रार्यक्रमों एंव आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करने सम्बन्धी कार्यो पर नजर रखकर वीडियों ग्राफी सहित पकडी जाने वाली सामग्री का ब्यौरा एकत्रित करेगें और अवैध नगदी का आदान प्रदान के मामलों के लिए नामित आयकर अधिकारी के संज्ञान में लाकर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें तथा पूरे कार्यवाही का वीडियों रिकार्डिग कराकर सीडी सहित नामित अधिकारी को सौपेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनो विधानसभाओं के लिए उडन दस्ते की छः टीमों का गठन किया गया जो रोस्टर के मुताबिक चैबिस घंटे सघन तलाशी करने के साथ-साथ कडी निगरानी रखेगें। उन्होने बताया है कि स्टैटिक निगरानी टीमों द्वारा जिले के बार्डरों/सीमा के बार्डरों पर चेकपोस्ट की स्थापना कर बैरियर लगाकर निरन्तर अवैध नगदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों की आवाजाही पर कडी निगरानी रखेगें तथा जांच की पूरी प्रक्रिया का निरन्तर वीडियों ग्राफी कराना सुनिष्चित करेगें। जिलाधिकारी ने बताया कि टीमों में एक वरिष्ठ कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, सुरक्षा कर्मी एंव वीडियों ग्राफर को लगाया गया है। इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने वीडियों अवलोकन टीम, सर्विलांस टीम को निर्वाचन के दौरान पूरे मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया है।
इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानन्द पाण्डेय, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं थानाध्यक्षगण के साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी गण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment